लालकुआं (हल्दूचौड़) नए सफर की शुरुआत, नई जिम्मेदारियों का संकल्प; एलबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवप्रवेशियों से रूबरू हुए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुआं सुरेंद्र सिंह लोटनी,नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के कम्युनिटी हॉल में सोमवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत के उद्देश्य से दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी ने शिरकत कर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर ‘छोटा है’ कहकर लूडो खिलाने से किया मना, सिर पर ईंट मारकर युवक को उतारा मौत के घाट


मुख्य अतिथि सुरेंद्र लोटनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय जीवन भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण समय है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर ही स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान श्रीमती पूजा बिष्ट एवं कॉलेज अभिभावक संघ के उपाध्यक्ष संजय दुमका उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने की।
प्राचार्य डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय के नियमों एवं अनुशासन का पालन करने के साथ-साथ अध्ययन और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पन्तनगर सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत


दीक्षारंभ कार्यक्रम को लेकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ ही उन्हें शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad