लालकुआँ डोर्बी मैदान हुआ योगमय : भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का संदेश- विश्व को जोड़ रहा योग, भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि आज योग केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया इसे अपना रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला


दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग नियमित रूप से योग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का भी आधार है। वर्तमान जीवनशैली में हर व्यक्ति के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर


योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी योग शिविर आयोजित किए गए, जहां सैकड़ो लोगों ने योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में योग के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

U

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad