(लालकुआं) कांग्रेसियों ने उठाई आवाज, उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल तक पहुंची गैस संकट की शिकायत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने और बढ़ती कीमतों के विरोध में लालकुआं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता तहसील गेट पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के पुराने “नाली से गैस” वाले बयान पर तंज कसते हुए नाली में पाइप डालकर गैस चूल्हा जलाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया, जो प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण रहा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर खाली गैस सिलेंडर उठाकर तहसील तक मार्च निकाला और आम जनता की परेशानियों को उजागर किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम रेखा कोली को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर गैस आपूर्ति सुचारु करने और बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आम जनता की बुनियादी जरूरतों को नजरअंदाज कर रही है। देश की जनता पहले ही महंगाई से त्रस्त है, ऊपर से गैस की किल्लत ने रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ यूसीएफ सोयाबीन फैक्ट्री में पेड़ों के कटान पर वन विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप


नेताओं ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को भ्रम फैलाने वाले बयान देने के बजाय जमीनी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस संकट और महंगाई पर काबू नहीं पाया गया, तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नितिन पंत, कांग्रेस नेत्री बीना जोशी, राजेंद्र खनवाल, ब्लाक अध्यक्ष भुवन पांडे, कैलाश दुमका, ,पुष्कर दानू, डॉ बालम सिंह बिष्ट,उमेश कबड़वाल, सईद सिद्दीकी, मोहन कुनाई,कुंदन मेहता,लक्ष्मण धपोला,कमल दानू,खीमानंद दुमका,,नरेश चौधरी, नावाब खान, विशाल झा,गंगा मेहरा,विजय सामंत सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस प्रदर्शन के बाद साफ है कि गैस किल्लत का मुद्दा अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है और आने वाले समय में यह बड़ा जनआंदोलन बन सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad