लालकुआं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का AI के माध्यम से कथित फेक वीडियो तैयार कर दुष्प्रचार करने और भ्रामक सामग्री प्रसारित कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोपों को लेकर नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि AI तकनीक का दुरुपयोग कर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का फेक वीडियो तैयार कर उसे प्रचारित-प्रसारित किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस तरह की भ्रामक सामग्री के जरिए खड़गे की छवि धूमिल करने के साथ ही जनता को गुमराह करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद से भाजपा की ओर से कांग्रेस और राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि खराब करने के लिए लगातार दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि AI से तैयार किए गए फेक वीडियो के जरिए जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करेंगे।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तकनीक का दुरुपयोग कर फेक वीडियो और भ्रामक सामग्री प्रसारित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था, जनविश्वास और सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने और फेक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष बिंदुखत्ता प्रदीप बथवाल,वरिष्ठ कोंग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, सभासद वार्ड 7 भुवन पांडेय, कांग्रेस नेता नरेश चौधरी,शंकर जोशी, अनुशासन समिति अध्यक्ष उमेश चंद्र, नगर महिला अध्यक्ष मीना जोशी, राजेन्द्र सिंह खनवाल, विनय रजवार, कमल दानू,मोहन कुड़ाई, पूर्व सभासद हेमन्त पांडेय, राकेश वर्मा, हाजी अय्यूब अली, हरीश बिष्ट, विजय सामंत, भगवत राम, माया देवी, तिलोक सिंह मेहता, अब्दुल वहीद, सच्चिदानंद दुम्का, मीना जलवाल, केवल सिंह मेहता, मोहन चंद्र काण्डपाल, राजपाल सिंह, सुरज राय, गोकर्ण सिंह, मो. आरिफ, वरुण पाठक और अनिकेत राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
