लालकुआं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला बल, बिन्दुखत्ता में बांटे गए पौधे (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

अम्बेडकर पार्क में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लालकुआं/बिन्दुखत्ता। बिन्दुखत्ता के ग्राम संजय नगर स्थित अम्बेडकर पार्क में अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तराई केंद्रीय वन प्रभाग, सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं अम्बेडकर पार्क सेवा समिति के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी एवं तराई केंद्रीय वन प्रभाग के एसडीओ अनिल जोशी ने संयुक्त रूप से कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण और नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चों का पालन-पोषण और संरक्षण करती है, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को लगाए गए पौधे की जिम्मेदारी लेकर उसकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि वह भविष्य में एक विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ यूसीएफ सोयाबीन फैक्ट्री में पेड़ों के कटान पर वन विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के वाइस प्रेसिडेंट नरेश चंद्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, एक मंच पर होगा स्वरोजगार ऋण समस्याओं का समाधान

अम्बेडकर पार्क सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर समाज और प्रकृति की सेवा करें। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की “एक पेड़ मां के नाम” पहल ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया है। अपनी मां के नाम पर पौधा लगाने से लोगों का उससे भावनात्मक जुड़ाव बनता है, जिसके कारण वे उसकी देखभाल भी पूरी जिम्मेदारी के साथ करते हैं। यह अभियान पूरे देश में हरित वातावरण और प्रकृति संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को मजबूत कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad