रेलवे समिति की बैठक में नैनीताल-उधम सिंह नगर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती ने रखी कुमाऊं के विकास की मजबूत पैरवी, उठाए जनहित के कई अहम मुद्दे

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल, बरेली में मंगलवार को आयोजित मंडलीय रेलवे समिति की महत्वपूर्ण बैठक में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं और रेलवे स्टेशनों के विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। बैठक की अध्यक्षता बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार ने की।


नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट पूर्व निर्धारित शासकीय कार्यक्रमों के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके। उनकी ओर से अधिकृत सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती ने बैठक में भाग लेते हुए क्षेत्र की विभिन्न रेल परियोजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील


लक्ष्मण सिंह खाती ने काशीपुर-धामपुर नई रेल लाइन, सितारगंज क्षेत्र की प्रस्तावित रेल परियोजना के लिए चल रहे सर्वेक्षण, किच्छा-खटीमा रेलखंड तथा हल्द्वानी, काठगोदाम, लालकुआं, रुद्रपुर, काशीपुर, किच्छा, सितारगंज और खटीमा रेलवे स्टेशनों के विकास कार्यों की प्रगति का मुद्दा उठाया। उन्होंने इन परियोजनाओं के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर स्वीकृति के लिए अग्रसारित किए जाने की मांग करते हुए कहा कि इनके पूरा होने से कुमाऊं क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।


सांसद प्रतिनिधि ने काठगोदाम से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस तथा काठगोदाम से कामाख्या तक नई रेल सेवा शुरू करने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों के संचालन से उत्तराखंड के यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों तक तेज और सीधा रेल संपर्क उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा


बैठक में लालकुआं रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से तैयार होने के बावजूद शुरू नहीं किए गए एस्केलेटर का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। लक्ष्मण सिंह खाती ने रेलवे प्रशासन से एस्केलेटर को शीघ्र चालू कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।


बैठक के दौरान सांसद अजय भट्ट की ओर से सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर को क्षेत्र की रेल परियोजनाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों का विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा। महाप्रबंधक ने सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ यूसीएफ सोयाबीन फैक्ट्री में पेड़ों के कटान पर वन विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप


बैठक के समापन पर महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के सांसद, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा मंडलीय रेलवे समिति के सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad