LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक e-KYC नहीं कराई तो कनेक्शन हो सकता है निष्क्रिय

खबर शेयर करें 👉

देहरादून: घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. जिले में एलपीजी कनेक्शन की e-KYC कराने की प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है. उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक अपनी e-KYC पूरी कराने की अपील की गई है. तय समय सीमा तक e-KYC नहीं कराने पर आने वाले समय में गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है.

e-KYC नहीं कराने पर कनेक्शन हो सकता है निष्क्रिय: गैस कंपनियों के मुताबिक, e-KYC पूरी नहीं होने पर संबंधित घरेलू गैस कनेक्शन को निष्क्रिय श्रेणी में रखा जा सकता है. इससे घरेलू श्रेणी के तहत मिलने वाले लाभ भी प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे उपभोक्ताओं को नियमानुसार व्यावसायिक श्रेणी के सिलेंडर की दरों के अनुसार शुल्क देना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश : नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट

फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शन की होगी पहचान: घरेलू गैस कनेक्शनों का आधार आधारित सत्यापन करने का उद्देश्य फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान करना और गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाना है. इसके साथ ही वास्तविक उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड अपडेट करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी. विभाग के मुताबिक, एलपीजी और पीएनजी दोनों तरह के कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं का डाटा भी e-KYC प्रक्रिया के जरिए बेहतर तरीके से चिन्हित किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गैस एजेंसी या मोबाइल ऐप से करा सकते हैं e-KYC: जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से e-KYC करा सकते हैं. इसके अलावा कई गैस कंपनियों के मोबाइल ऐप और अधिकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी e-KYC की सुविधा उपलब्ध है. कुछ मामलों में गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले कर्मियों के माध्यम से भी e-KYC कराई जा सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

अंतिम तारीख का इंतजार न करने की अपील: जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया है कि गैस एजेंसी संचालकों और गैस कंपनियों के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें. 15 अगस्त से पहले e-KYC की प्रक्रिया पूरी करा लें, ताकि भविष्य में गैस सिलेंडर की आपूर्ति से संबंधित किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad