लालकुआं:- उत्तराखंड की राजनीति में एक ऐसा ऐलान, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा और जनता की सेवा करने का अवसर मिला, तो लालकुआँ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के संभावित दावेदार शुभम अंडोला ने एक ऐसा संकल्प लिया है, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। शुभम अंडोला का कहना है कि यदि वे विधायक बनते हैं, तो विधायक के वेतन में से केवल ₹1 अपने पास रखेंगे। विधायक के वेतन की शेष पूरी राशि हर महीने गरीबों, असहाय परिवारों, गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों, बच्चों की शिक्षा, बेटियों के सहयोग और अन्य जनहित के कार्यों में समर्पित की जाएगी।
उनका कहना है कि राजनीति उनके लिए आय का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का सबसे बड़ा अवसर है। उनका मानना है कि जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व जनता के विश्वास पर खरा उतरना है। हालाँकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि राजनीति में आने का अंतिम निर्णय लेने से पहले वे अपने माता-पिता और परिवार की सहमति प्राप्त करेंगे। उनका कहना है कि परिवार का आशीर्वाद और भगवान भोलेनाथ की कृपा उनके लिए सर्वोपरि है। यदि परिवार की अनुमति मिलती है, तो वे इसी संकल्प के साथ जनता के बीच आएँगे कि पद चाहे जो भी हो, उसकी प्राथमिकता केवल जनसेवा होगी। सिर्फ ₹1 वेतन अपने पास रखने और शेष पूरी राशि जनकल्याण में लगाने का यह संकल्प अब चर्चा का विषय बन चुका है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह घोषणा जनता के बीच कितना विश्वास अर्जित कर पाती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
