खटीमा में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। बनबसा से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को कार ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना देर रात जगबूढा पुल के समीप हुई। घटना से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शवो को कब्जे में लेकर सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

मेन मार्केट वार्ड नंबर 13 निवासी 29 वर्षीय नावेद खान पुत्र बाबू खान एवं 25 वर्षीय नमन पुत्र सुरेंद्र कुमार दोनों आपस में दोस्त थे। बुधवार की देर शाम को वह बाइक से बनबसा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जगबूढ़ा पुल के समीप सामने से आ रही एक कार उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की कार का अगला हिस्सा एवं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

वही बाइक सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी विकास कुमार ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नमन की 28 दिन पूर्व ही शादी हुई थी। जबकि नावेद की 7 माह की बेटी है। इस घटना के बाद से दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक हिली धरती, लालकुआं-हल्द्वानी समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

उप निरीक्षक भूपेंद्र रसवाल ने बताया दोनों मृतकों के शव को सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई गुरुवार की सुबह की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad