हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: बेलबाबा के पास अर्टिगा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत एक गम्भीर घायल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में बेलबाबा के पास मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार यूपी नंबर की अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……


जानकारी के अनुसार, उत्तर उजाला निवासी 22 वर्षीय अरसलान अपने साथी के साथ एसी मैकेनिक का काम करता था। मंगलवार को दोनों काम के सिलसिले में रुद्रपुर गए थे। देर शाम स्कूटी से हल्द्वानी लौटते समय बेलबाबा के पास सामने से आ रही अर्टिगा कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अर्टिगा कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने अरसलान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल युवक का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने अर्टिगा कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, चालक से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad