खौफनाक मंजर: गुलदार बच्चे को मुंह में दबाकर ले भागा, मां की बहादुरी से बची जान

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। घर के पास घात लगाए बैठा गुलदार अचानक बच्चे पर झपट पड़ा और मुंह में दबाकर जंगल की ओर ले जाने लगा।

गुलदार की गुर्राहट और बच्चे की चीख सुनकर मां अपने कलेजे के टुकड़े को बचाने के लिए उसकी तरफ दौड़ पड़ी और गुलदार के जबड़े से बच्चे को छुड़ा लाई।

दांत और पंजों से घायल बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जसपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग पर स्थित दलपतपुर, ठाकुद्वारा में मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर जंगल की ओर रवि का घर है। रवि मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

सोमवार शाम करीब शाम 7.30 बजे रवि मजदूरी के लिए निकलने लगा तो उसका पांच वर्षीय पुत्र मोक्ष मोबाइल की जिद कर रोने लगा। जब रवि घर से चला गया। तो घर के पास खड़ंजे पर खड़े होकर मोक्ष रोने लगा।

इसी दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने मोक्ष पर झपट्टा मारा और उसे अपने जबड़े में दबारकर जंगल की ओर भागने लगा।

गुलदार की आवाज व बच्चे का रोना सुनकर मोक्ष की मां पिंकी अंदर से बाहर आई और शोर मचाती हुई गुलदार के पीछे दौड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

शोर सुनते ही गुलदार मासूम को रास्ते में छोड़ कर जंगल की ओर भाग गया। इसी दौरान चीख पुकार की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मासूम मोक्ष को उठाकर तुरंत मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे के कान व गले पर गहरे घाव हैं। फिलहाल मोक्ष खतरे से बाहर है। वहीं सूचना पर वन विभाग की टीम ने भी अस्पताल पहुंचकर बच्चे का हालचाल जाना।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग

वन विभाग की ओर से मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को चौकस रहकर जंगल की ओर न जाने की चेतावनी दी गई है। साथ ही ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।

यह मामला यूपी क्षेत्र के ठाकुरद्वारा रेंज का है। मामले की जानकारी ली गई है। वहां के बीट आफिसर की ओर से कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

– महेश बिष्ट, रेंजर, जसपुर वन प्रभाग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad