निलंबन की मांग को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा : वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप, पेट्रोल लेकर वनचौकी की छत पर चढ़ा युवक

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में तैनात वनकर्मियों पर एक ग्रामीण के साथ मारपीट का आरोप लगने के बाद सोमवार को वन चौकी पर जमकर हंगामा हुआ। घटना से आक्रोशित पीड़ित का भतीजा पेट्रोल लेकर ढेला वन चौकी की छत पर चढ़ गया और आरोपित वनकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई व निलंबन की मांग करने लगा। सूचना पर पहुंचे वन अधिकारियों, पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को समझाकर नीचे उतारा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन


जानकारी के अनुसार, ढेला गांव निवासी शिव गिरी और वन गुर्जर नंदू जंगल के किनारे जलौनी लकड़ी लेने गए थे। इसी दौरान एक वन आरक्षी और दो दैनिक कर्मियों ने उन्हें पकड़कर ढेला वन चौकी लाया। यहां वन अधिनियम के तहत उनका चालान कर जुर्माना वसूला गया। आरोप है कि इसके बाद वनकर्मियों ने दोनों के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।


घटना की जानकारी मिलने पर शिव गिरी का भतीजा चंदन गिरी पेट्रोल लेकर ढेला वन चौकी पहुंचा और चौकी की छत पर चढ़ गया। उसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी रेंज कार्यालय पहुंच गए और वनकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद एक महिला वनकर्मी ने भी उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, वन विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित छत से नीचे उतारा गया।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर संबंधित वनकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad