यहां कार्बेट क्षेत्र के वन ग्राम में हादसा, आंधी से गिरे पेड़ ने ली मासूम की जान

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। मध्य रात्रि आंधी तूफान ने एक बच्चे की जान ले ली। सोमवार मध्य रात्रि एक बजे के करीब तेज आंधी तूफान आया।

इस दौरान कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के अंतर्गत वन ग्राम रिंगोडा निवासी कानू उपाध्याय (10) पुत्र प्रकाश उपाध्याय व उसके परिवार के लोग रात में जाग गए।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर जन्मदिन की पार्टी से लौटे टेंट कारोबारी की मौत, कार में मिला शव; सिर-गले पर चोट के निशान

कानू रात में अपने कच्चे घर से बाहर आया। तभी समीप ही वह आंधी से टूटे हल्दू के पेड़ की चपेट में आ गया।
पेड़ गिरने की आवाज सुनकर परिवार व आसपास के लोग बाहर आए तो कानू पेड़ के नीचे दबा हुआ था। रात में ही अग्निशमन विभाग, वन विभाग व एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण

सूचना पर अग्निशमन कर्मी व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दो घण्टे बाद कटर से पेड़ काटकर शव को निकाला गया। रात में स्वजन ने पंचायतनामा करने से मना कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाया। मृतक बच्चा ढिकुली के निजी स्कूल का छात्र था। रात में शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शादी में 25 लाख खर्च, फिर भी कार की मांग; विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad