अंतिम विदाई में अपनों का साथ नहीं मिला: ‘भंडारा कर दो बाबूजी’ कहने वाले ‘भंडारा किंग’ का हरिद्वार पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए ‘भंडारे वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध 58 वर्षीय रमाशंकर गुप्ता का हिंदू रीति-रिवाज से सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया।


जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। शिनाख्त के प्रयासों के बाद मृतक की पहचान रमाशंकर गुप्ता (58 वर्ष), निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वह लंबे समय से हर की पौड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सहयोग से छोटे-छोटे भंडारे आयोजित कराने के कारण स्थानीय लोगों के बीच ‘भंडारे वाले बाबा’ के नाम से जाने जाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव


पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण हरिद्वार आने में असमर्थता जताई। इसके बाद 12 जुलाई 2026 को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत कोतवाली नगर पुलिस ने खड़खड़ी श्मशान घाट में पूरे हिंदू रीति-रिवाज और सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


हरिद्वार पुलिस ने इस मानवीय पहल के जरिए यह संदेश दिया कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देना भी है।