हल्द्वानी 1200 दुकानदारों पर बढ़ेगा बोझ? ‘मंदी के दौर में किराया वृद्धि नहीं’, व्यापारियों ने मेयर के सामने रखी आपत्ति

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर निगम की दुकानों के किराए में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। संयुक्त व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने मेयर गजराज बिष्ट से मुलाकात कर किराया वृद्धि के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की।


व्यापारी नेताओं ने कहा कि नगर निगम की करीब 1200 दुकानों में वर्षों से व्यापारी अपना कारोबार कर रहे हैं। अब तक हर पांच वर्ष में निर्धारित नियमों के तहत 12.50 प्रतिशत किराया वृद्धि की जाती रही है…लेकिन इस बार किराए में कई गुना तक बढ़ोतरी किए जाने का प्रस्ताव व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (उत्तराखंड) SIR: जिनके प्रपत्र जमा नहीं हुए, उनके दोबारा सत्यापन की जोगी जाँच,; 92% से अधिक डिजिटाइजेशन पूरा

प्रतिनिधिमंडल ने मेयर को बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद से बाजार में मंदी का दौर जारी है। ऐसे में अधिकांश व्यापारी आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए अपने कारोबार और परिवार का संचालन कर रहे हैं। इस स्थिति में किराए में भारी वृद्धि व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पहाड़ों में बारिश गरज-चमक, फिलहाल रहेगी मैदान और तराई में चटक धूप का सितम

व्यापारियों ने नगर निगम से किराया वृद्धि के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की मांग की। इस पर मेयर गजराज बिष्ट ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि नगर निगम और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश का कहर: हल्द्वानी में धंसी सड़क, आईटीआई-धानमिल मार्ग बंद

ADVERTISEMENTS Ad