हल्द्वानी दमुवाढूंगा चौफुला क्षेत्र में खनन सामग्री ढोने वाले एक डंपर में रेत के नीचे दबने से 30 वर्षीय हेल्पर पवन सिंह की अकाल मृत्यु हो गई। घटना के अनुसार, लालकुआं स्थित स्टोन क्रेशर पर चालक की अनुपस्थिति में पवन डंपर को लोडिंग पॉइंट पर ले गया और पट्टा फंसाने के लिए गाड़ी के डाले में चढ़ा, तभी अनजाने में माल लोड करने वाले ने गाड़ी में रेत डाल दी जिससे पवन उसी में दब गया। इसके बाद बिना जानकारी के दूसरा चालक डंपर को खाली करने चौफुला क्षेत्र ले गया और रेत उतारकर चला गया। बाद में जब नहर निर्माण में लगे मजदूरों ने रेत उठानी शुरू की तो पवन का हाथ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। SP सिटी मनोज कत्याल की उपस्थिति में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
