हल्द्वानी: शिव पुराण कथा के बीच करंट की चपेट में आए पुजारी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में आयोजित शिव पुराण कथा के दौरान एक दर्दनाक हादसे में पुजारी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद धार्मिक आयोजन का माहौल पलभर में मातम में बदल गया।

पुलिस के अनुसार, श्रीपुरम कॉलोनी, तल्ली हल्द्वानी निवासी 35 वर्षीय भुवन चंद्र पंत शनिवार को गोजाजाली स्थित एक घर में शिव पुराण कथा कराने गए थे। कथा के दौरान वहां रखे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही बेहोश हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)

आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

बताया गया कि भुवन चंद्र पंत परिवार के इकलौते बेटे थे। पिता के निधन के बाद वह अपनी मां और बहन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक हिली धरती, लालकुआं-हल्द्वानी समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad