बैलपड़ाव में कुदरत का अनोखा करिश्मा, गाय ने एक साथ दिया जुड़वा बच्चों को जन्म; बछड़ा-बछड़ी की जोड़ी बनी आकर्षण का केंद्र
कालाढूंगी (नैनीताल)। बैलपड़ाव क्षेत्र के बंदरजूड़ा गांव में प्रकृति का एक अनोखा नजारा देखने को मिला है। यहां निवासी पारस बेलवाल के घर उनकी गाय ने एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि गाय ने एक बछड़े और एक बछड़ी को जन्म दिया, जिससे परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
परिजनों के अनुसार, गौ माता और दोनों नवजात बच्चे पूरी तरह स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। गाय के एक साथ दो बच्चों को जन्म देने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने इसे गौ माता का विशेष आशीर्वाद और सौभाग्य बताया है।
वहीं, गाय के जुड़वा बच्चों को जन्म देने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों के साथ ही दूर-दराज के लोग भी पारस बेलवाल के घर पहुंच रहे हैं। बछड़ा और बछड़ी की इस अनोखी जोड़ी को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है।
फ़ोटो परिचय:- A I टूल द्वारा बनाई गई है
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
