(हल्द्वानी) जेब पर पड़ा अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर जेब पर साफ नजर आने लगा है। शुक्रवार को तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में दो रुपये और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम में 22 रुपये की बढ़ोतरी की।
इसके बाद हल्द्वानी में भी प्रीमियम पेट्रोल का मूल्य 101.48 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि शहर में प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री 20 हजार से 30 हजार लीटर प्रतिदिन होती है। अब तक इसकी कीमत 99.48 रुपये प्रति लीटर थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)

प्रीमियम पेट्रोल की आक्टेन रेटिंग सामान्य पेट्रोल के मुकाबले अधिक होती है। इसलिए यह अधिक बेहतर इंजनों के लिए मुफीद होता है। वहीं सामान्य पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रियल डीजल की बिक्री पेट्रोल पंप से नहीं होती है। तेल कंपनियां सीधे उद्योग-धंधों को इंडस्ट्रियल डीजल की बिक्री करते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad