हल्द्वानी फ्लाईओवर हादसा: चार दोस्तों की मौत, बहन की पुकार— ‘साहब… मेरे भाई को जिंदा कर दो’

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार रात करीब दस बजे भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने फ्लाईओवर के ऊपर खड़े चार दोस्तों को कुचल दिया।


हादसे में गोरापड़ाव हाथीखाल निवासी 17 वर्षीय राहुल राजपूत, गोरापड़ाव निवासी 25 वर्षीय शिवम, बेरीपड़ाव का 20 वर्षीय अंशु आर्य और 18 वर्षीय आदित्य टम्टा चारों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ यूसीएफ सोयाबीन फैक्ट्री में पेड़ों के कटान पर वन विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप


हादसे के बाद डा. सुशीला तिवारी अस्पताल का माहौल बेहद गमगीन हो गया। 17 वर्षीय राहुल राजपूत की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां, दोनों बहनें और भाई अस्पताल पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

राहुल की बहन कभी डाक्टरों के सामने हाथ जोड़कर भाई को बचाने की गुहार लगाती रही तो कभी पुलिसकर्मियों से कहती रही, ‘साहब… मेरे भाई को जिंदा कर दो।’ उसकी चीखें सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad