(हल्द्वानी) सपनों का नंबर “0001” : 5.03 लाख की रिकॉर्ड बोली में बिका फैंसी प्लेट का ताज

खबर शेयर करें 👉

निजी वाहनों से जुड़ी यूके04एटी सीरीज में 0001 नंबर पाने के लिए अधिकतम बोली 5.03 लाख पहुंच गई। जबकि 0003 रजिस्ट्रेशन नंबर 1.30 लाख में बिका। जबकि 0009 हासिल करने के लिए 35 हजार रुपये खर्च करने पड़े।

हालांकि, सितंबर 2025 के मुकाबले इस बार यह तीनों नंबर कम पैसों में बिके हैं। आरटीओ प्रशासन डा. गुरदेव सिंह का कहना है कि बोली लगाने वालों ने पैसे भी जमा कर दिए हैं। एक माह के भीतर इन्हें गाड़ी लेनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

फैंसी नंबरों की बोली में नजर आने वाला उत्साह परिवहन विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी करता है। नंबरों को लेकर विवाद की स्थिति पैदा न हो।

इसलिए आनलाइन बोली लगाई जाती है। निर्धारित समय को सार्वजनिक करने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ती है। नंबरों के अलग-अलग बेस प्राइज तय किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

इस राशि से बोली आगे को बढ़ती है। 0001 का बेस प्राइज एक लाख रुपये था। अधिकतम बोली 5.03 लाख पहुंची। हालांकि, पिछले साल यह नंबर 7.49 लाख में नीलाम हुआ था।

0003 का ब्रेस प्राइज 25 हजार था। बोली 1.30 लाख चली गई। लेकिन यह रकम 2025 के मुकाबले 27 हजार कम है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

दूसरी तरफ 2025 में 5.07 लाख में बिकने वाला 0009 नंबर इस बार 35 हजार में ही जारी हो गया। आरटीओ डा. गुरदेव सिंह के अनुसार बोलीदाताओं ने पैसे भी जमा कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad