(हल्द्वानी) पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने जहर मिलाकर पी शराब, उपचार के दौरान मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार कुसुमखेड़ा नारायण नगर निवासी 38 वर्षीय प्रदीप आर्य पुताई का काम करता था और परिवार के साथ रहता था। बुधवार की रात मायके गई पत्नी से फोन पर उसकी बात हुई। इस दौरान फोन पर ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

युवक ने उसे फोन कर वापस आने को कहा, लेकिन मना करने पर वह आक्रोशित हो गया। स्वजन के मुताबिक विवाद के बाद प्रदीप शराब की दुकान से शराब लेकर आया और उसमें जहरीला पदार्थ मिलाकर पी गया। जहरीला पदार्थ सेवन करने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

हालत गंभीर देख स्वजन उसे तत्काल डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में एक 13 वर्षीय बेटा और पांच वर्षीय बेटी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad