देहरादून में गणेश चतुर्थी पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिले हल्दूचौड़ के समाजसेवी शुभम अंडोला, भेंट की भगवान गणेश की प्रतिमा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हल्दूचौड़ निवासी समाजसेवी शुभम अंडोला ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान अंडोला ने मुख्यमंत्री को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा सप्रेम भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

मुलाकात के दौरान शुभम अंडोला ने मुख्यमंत्री धामी के सरल, सहज एवं आत्मीय व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर होने के बावजूद पुष्कर सिंह धामी आम लोगों के प्रति सहजता और अपनापन बनाए रखते हैं, जो उनके व्यक्तित्व की विशेषता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

शुभम अंडोला ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसे वह अपने लिए सौभाग्य मानते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड के निरंतर विकास और प्रदेश की प्रगति की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

उन्होंने भगवान श्री गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सदैव स्वस्थ एवं ऊर्जावान रखें और उनके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल करे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad