घास लेने गया था जंगल : हाथी से आमना-सामना पड़ा भारी, वन गुर्जर की मौत

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज के कांसवाली बीट क्षेत्र जंगली हाथी के हमले में एक वन गुर्जर की मौत हो गई। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को बुलाया गया और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान गुर्जर समुदाय के एहसान के रूप में हुई है, जो पास के ही गुर्जर बस्ती का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह एहसान घास लेने के लिए आरक्षित वन क्षेत्र में गया था। इसी दौरान वहां मौजूद एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी ने वन गुर्जर को कई बार पटका जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसके साथ स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध भी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

जांच में हाथी की मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही उस स्थान पर लोगों के जाने पर रोक लगाई गई है। जांच में सामने आया है कि अहसान अकेला ही जंगल में गया था और उस दौरान उसका हाथी से आमना सामना हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि विभाग ने घटनास्थल के फोटो, जीपीएस लोकेशन और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान सहित अन्य आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोगों से अपील है कि हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें और बिना आवश्यकता आरक्षित वन क्षेत्र में प्रवेश न करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad