पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से की वार्ता, लालकुआं की जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं न्यूज-  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग की सम्मानित DRM बरेली सुश्री वीना सिन्हा के साथ लालकुआं क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता हुई। बैठक में क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख मुद्दों को उनके समक्ष रखा गया और समाधान को लेकर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

वार्ता के दौरान सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम-2026 से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही लालकुआं क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग से संबंधित पुल निर्माण के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया। क्षेत्रवासियों की सुविधा और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए रेलवे स्तर पर आवश्यक कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

इसके अलावा लालकुआं में टेंपो स्टैंड बनाए जाने के प्रस्ताव पर भी बातचीत हुई। पुराने रेलवे स्टेशन के पास टेंपो स्टैंड बनाने को लेकर संबंधित पक्षों के बीच चर्चा की गई, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा सके और लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

वार्ता के दौरान लालकुआं की अन्य जनसमस्याओं और रेलवे से जुड़े स्थानीय मुद्दों को भी सामने रखा गया। उम्मीद जताई गई कि इन विषयों पर रेलवे विभाग द्वारा सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad