उत्तराखंड (एसओपी) के बाद भी हल्द्वानी में होटल-ढाबों को नहीं मिल रहे व्यावसायिक सिलिंडर सप्लाई, अस्पतालों को मिली राहत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्रदेश सरकार की ओर से व्यावसायिक सिलिंडर देने के लिए एसओपी जारी करने के बाद भी मंगलवार को होटल, रिजार्ट, ढाबा आदि को आपूर्ति नहीं हो सकी। हालांकि, अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर व्यावसायिक सिलिंडर दिए जा रहे हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि प्रदेश सरकार से व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति के लिए एसओपी मिल गई है, लेकिन अब गैस वितरक कंपनियां इसे लेकर एसओपी बनाएंगी। इसके बाद ही होटल-रेस्तरां आदि को सीमित मात्रा में व्यावसायिक सिलिंडर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

उन्होंने बताया कि इंडेन, भारतगैस और एचपी की विभिन्न एजेंसियां जरूरत के मुताबिक अपनी कंपनी के उच्च अधिकारियों को व्यावसायिक सिलिंडर की मांग भेजेंगी। इसके बाद इस मांग को कंपनी के प्रमुख के पास भेजा जाएगा, जिसकी तरफ से प्लांट में यह पत्र भेजा जाएगा।

वहां से उपलब्धता के आधार पर जितने सिलिंडर दिए जाएंगे, उसके आधार पर ही कंपनियां एजेंसियों को एसओपी देंगी। वे इसी के अनुसार व्यावसायिक सिलिंडर का वितरण करेंगी। उन्होंने बताया कि अभी जिले में विभिन्न एजेंसियों के पास लगभग 500 व्यावसायिक सिलिंडर हैं, जिन्हें अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग

अस्पतालों को दिए गए व्यावसायिक सिलिंडर
चौधरी गैस एजेंसी की सह-प्रबंधक रमणी चौधरी ने बताया कि उनकी ओर से मंगलवार को साईं अस्पताल, कृष्णा अस्पताल और बृजलाल अस्पताल को व्यावसायिक सिलिंडर दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी उनके पास होटल-रेस्तरां को सिलिंडर देने की नई व्यवस्था से जुड़ा निर्देश नहीं पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

वहीं इंडेन की सरस मार्केट स्थित एजेंसी के प्रबंधक भरत सिंह खाती ने बताया कि अभी सिर्फ अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को देने के लिए ही सिलिंडर हैं। नए निर्देशों और व्यावसायिक सिलिंडर की उपलब्धता के आधार पर होटल, रेस्तरां, ढाबो, रिजार्ट आदि को ये दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad