लालकुआं में दहशत का अंत :पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के नेतृत्व में टीम की बड़ी सफलता, मौत का कारण बना लंगूर वन विभाग के सुपुर्द

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ। पिछले कई दिनों से लालकुआँ में दहशत का पर्याय बने उस खूंखार लंगूर को आखिरकार पकड़ लिया गया, जिसके हमले में 18 जून को एक बुजुर्ग की जान चली गई थी।

नगर पंचायत की ओर से चलाए गए विशेष अभियान में मथुरा से बुलाए गए विशेषज्ञों की टीम ने लंगूर की पहचान कर उसे पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद नगरवासियों ने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि 18 जून को जामा मस्जिद से नमाज अदा कर टहलने निकले 69 वर्षीय मोहम्मद इदरीश, निवासी राजीव नगर बंगाली कॉलोनी, पर पीछे से आए एक विशालकाय लंगूर ने अचानक हमला कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

जोरदार टक्कर लगने से वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद भी उक्त लंगूर ने कई राहगीरों पर हमला कर उन्हें घायल किया, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा। लगातार हो रही घटनाओं से परेशान लोगों ने लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक सुरेन्द्र सिंह लोटनी से लंगूर को पकड़ने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात


नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी की पहल पर मथुरा से विशेषज्ञ टीम बुलाई गई और अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान करीब 100 लंगूर और बंदरों को पकड़ा गया। आखिरकार टीम ने उस खूंखार लंगूर की पहचान कर उसे सफलतापूर्वक पकड़ लिया, जिसे बाद में वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील


जानलेवा लंगूर के पकड़े जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक सुरेन्द्र सिंह लोटनी तथा अभियान में जुटी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad