ओवरलोडिंग की हद पार : दो रात दो ओवरलोड बसें और 129 यात्री, परिवहन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। रुपये कमाने की लालच में निजी बस संचालक यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार रात लालपुर में क्षमता से कई गुना अधिक यात्रियों से भरी बस पकड़े जाने के बाद परिवहन विभाग ने मंगलवार देर रात फिर एक ओवरलोड बस को पकड़ लिया। बस में स्वीकृत क्षमता से तीन गुना से अधिक यात्री सवार थे।


बहराइच से पंजाब जा रही इस लक्जरी बस में कागजों के अनुसार 30 स्लीपर यात्रियों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन जांच के दौरान बस में 103 यात्री मिले। यानी निर्धारित क्षमता से 73 यात्री अधिक सवार थे। परिवहन विभाग की जांच में बस का परमिट और टैक्स भी वैध नहीं पाया गया।
मंगलवार देर रात करीब एक बजे परिवहन कर अधिकारी जितेंद्र सिंगवान और एआरएम मधुसूदन मिश्रा के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। लालपुर टोल के पास टीम ने बस संख्या यूपी 31 सीटी 3284 को रोककर जांच की। बस में क्षमता से तीन गुना से अधिक यात्री पाए जाने पर अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान


जांच में यह भी सामने आया कि यात्रियों से करीब 800 रुपये प्रति यात्री किराया लिया गया था। क्षमता से कहीं अधिक यात्रियों को एक ही बस में लंबी दूरी तक ले जाना सड़क सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही है। दुर्घटना या आपात स्थिति में इतनी अधिक संख्या में यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालना भी बड़ी चुनौती बन सकता था।
परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग, बिना वैध परमिट और टैक्स समेत विभिन्न नियमों के उल्लंघन में बस का 1.34 लाख रुपये का चालान किया। इसके बाद बस को सीज कर रुद्रपुर रोडवेज बस स्टेशन में खड़ा करा दिया गया।
बस सीज होने के बाद यात्रियों के सामने आगे की यात्रा का संकट खड़ा हो गया। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए एआरएम रुद्रपुर की ओर से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम


बिना परमिट, टैक्स और फिटनेस वाले वाहनों पर भी कार्रवाई
संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान केवल ओवरलोडिंग ही नहीं, बल्कि अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। जांच में बिना परमिट, बिना टैक्स, बिना फिटनेस, खराब भौतिक दशा, फायर उपकरणों की कमी और वाहनों में अनधिकृत बदलाव समेत कई कमियां सामने आईं।


डीएल और फिटनेस निरस्त करने की संस्तुति
एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह ने कहा कि नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों को केवल चालान तक सीमित नहीं रखा जाएगा। गंभीर मामलों में परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही वाहनों की फिटनेस निरस्त करने की संस्तुति भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि ओवरलोड और बिना परमिट-टैक्स बसों के संचालन के पीछे काम कर रहे नेटवर्क को भी चिन्हित किया जाएगा।
26 वाहनों के चालान, छह सीज
मंगलवार रात चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 26 वाहनों के चालान किए। वहीं गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर छह वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई के बाद वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad