उत्तराखंड दून में VIP नंबरों का क्रेज: 0001 के लिए 13.91 लाख की बोली, 0003 भी 9.04 लाख में बिका

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दून में वीआईपी और फैंसी वाहन नंबरों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। लोग पसंदीदा नंबर हासिल करने के लिए लाखों रुपये खर्च करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। परिवहन विभाग की ऑनलाइन नीलामी में इस बार UK 07 HP 0001 नंबर के लिए देहरादून निवासी हरजिंदर सिंह ने 13 लाख 91 हजार रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई। यह अब तक की सबसे अधिक बोली बताई जा रही है।

हरजिंदर सिंह ने अपनी दूसरी गाड़ी के लिए भी वीआईपी नंबर UK 07 HP 0003 हासिल किया है। इसके लिए उन्होंने 9 लाख चार हजार रुपये की बोली लगाई। इस तरह दोनों नंबरों के लिए उन्होंने कुल 22 लाख 95 हजार रुपये खर्च किए।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग

इस बार UK 07 HP सीरीज के कई फैंसी नंबरों के लिए लाखों रुपये की बोली लगी। 0002 नंबर 3.50 लाख, 0005 नंबर 3.95 लाख, 0008 नंबर 1.86 लाख और 0009 नंबर 1.08 लाख रुपये में गया। वहीं 7000 नंबर 1.05 लाख रुपये में बिका। 0001 नंबर की न्यूनतम कीमत एक लाख रुपये रखी गई है, जबकि अन्य विशेष नंबरों के लिए निर्धारित न्यूनतम राशि अलग-अलग है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

0001 ने फिर बनाया रिकॉर्ड

देहरादून में वीआईपी नंबर 0001 के लिए लगातार ऊंची बोलियां लगती रही हैं। पिछले वर्ष UK 07 HC सीरीज के 0001 नंबर के लिए 13 लाख 77 हजार रुपये की बोली लगी थी। इस बार UK 07 HP 0001 नंबर 13 लाख 91 हजार रुपये में बिकने के साथ पिछला रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ गया।

0786 नंबर का क्रेज हुआ कम

वहीं कभी बेहद लोकप्रिय रहे 0786 नंबर का क्रेज अब कम होता नजर आ रहा है। इस नंबर की न्यूनतम कीमत एक लाख रुपये है, लेकिन इस बार नीलामी में इसके लिए कोई बोली नहीं लगी। इसके मुकाबले 0001 नंबर के लिए लगातार लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला

आरटीओ के अनुसार वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाने वाले आवेदक को निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद नंबर आवंटित किया जाता है। 0001 जैसे लोकप्रिय नंबरों के लिए बोली में शामिल होने से पहले निर्धारित राशि जमा करनी होती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad