‘आओ दीवान जी, जूस पी लो’… एक आवाज और बीच सड़क मच गया बवाल

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। रुड़की पुरानी कचहरी गेट के बाहर एक जूस विक्रेता का स्कूटी सवार एक होमगार्ड को ‘आओ दीवान जी, जूस पी लो’ कहना भारी पड़ गया।
उसकी पेशकश सुनते ही होमगार्ड ने झट से स्कूटी के ब्रेक खींच दिए, लेकिन तभी पीछे से आ रहा एक बाइक सवार युवक लड़खड़ा गया। उसने अचानक ब्रेक लगाने का विरोध करते हुए होमगार्ड पर हाथ उठा दिया, जिससे हंगामा खड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में हादसे में तीन की मौत के बाद एक्शन में एसएसपी, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

ये है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम पुरानी कचहरी में तैनात एक होमगार्ड ड्यूटी खत्म करने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कचहरी गेट से थोड़ा आगे बढ़े, तभी रास्ते में खड़े एक जूस विक्रेता ने जूस पीने की पेशकश कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

होमगार्ड ने बिना पीछे देखे अचानक ही स्कूटी के ब्रेक लगा दिए। पीछे वाला युवक दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचा। इस पर युवक आगबबूला हो गया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि गुस्से में आकर युवक ने होमगार्ड पर हाथ उठा दिया।

कचहरी गेट पर हंगामा होता देख कुछ ही दूरी पर तैनात पुलिस और यातायात कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाइक सवार युवक को दबोच लिया।
सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि होमगार्ड पर हाथ उठाने वाले युवक शशांक, निवासी सिविल लाइन रुड़की को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तड़के 3 बजे गौशाला में मौत बनकर घुसा भालू, बचाने पहुंचे एक ही परिवार के चारो सदस्यों पर भी किया हमला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad