“उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, समय से पहले बढ़ी गर्मी से लोग परेशान”

खबर शेयर करें 👉

देहरादून/हल्द्वानी (9 मार्च 2026): उत्तराखंड में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। पहाड़ों में पारा सामान्य से 12 डिग्री तक अधिक पहुँचने के कारण मुक्तेश्वर जैसे ठंडे इलाकों में भी मैदानी क्षेत्रों जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों में हल्की राहत की उम्मीद जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

आज के मौसम का पूर्वानुमान

  • पहाड़ी क्षेत्र: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
  • बर्फबारी: 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात (Snowfall) होने की संभावना है।
  • मैदानी क्षेत्र: देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन दून में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

तापमान में भारी उछाल

मुक्तेश्वर में रविवार को अधिकतम तापमान 28.2°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस अधिक है। देहरादून में भी पारा 30 डिग्री के पार बना हुआ है, जिससे दोपहर में तपिश महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad