नैनीताल में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से चंदन सागर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल/रामनगर। नैनीताल और रामनगर क्षेत्र में पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, दबिश के दौरान जंगल में छिपे बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर कई राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश चंदन सागर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में भय का माहौल पैदा करने वाले चंदन सागर की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान वह पुलिस से बचने के लिए जंगल में जाकर छिप गया। पुलिस टीम ने जंगल की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने अचानक पुलिस टीम और वाहनों पर फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

फायरिंग में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाश की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बदमाश को घेर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में चंदन सागर के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, चंदन सागर के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जंगल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस फायरिंग की घटना और बदमाश की आपराधिक पृष्ठभूमि को लेकर जांच कर रही है।

SSP नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad