चंपावत: नेपाल में दबिश देने पहुंची कर्नाटक पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, घंटों चली नोकझोंक के बाद बैरंग लौटी टीम

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। कर्नाटक में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नेपाल पहुंची कर्नाटक पुलिस की टीम को स्थानीय ग्रामीणों ने कई घंटे तक बंधक बनाए रखा। नेपाल पुलिस के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने टीम को छोड़ा, जिसके बाद कर्नाटक पुलिस बैरंग वापस लौट गई।

जानकारी के अनुसार, कुछ माह पहले कर्नाटक में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद कर्नाटक पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को आरोपी की लोकेशन नेपाल में मिली थी। इसके बाद शनिवार को कर्नाटक पुलिस के एक एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में बनबसा के रास्ते नेपाल के कंचनपुर जिले के दोराहा क्षेत्र पहुंचे। टीम ने गांव में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने कर्नाटक पुलिस की टीम को घेरकर बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर नेपाल पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि नेपाल पुलिस अधिकारियों ने कर्नाटक पुलिस से आरोपी के खिलाफ वारंट समेत अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन टीम उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सकी।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

यह भी बताया जा रहा है कि नेपाल में दबिश देने से पहले कर्नाटक पुलिस ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी थी और न ही कार्रवाई में स्थानीय पुलिस से सहयोग लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

कई घंटे तक चली नोकझोंक और विवाद के बाद नेपाल पुलिस के हस्तक्षेप से ग्रामीणों ने कर्नाटक पुलिस की टीम को छोड़ दिया। इसके बाद टीम बिना आरोपी को गिरफ्तार किए वापस लौट गई।

बनबसा थाना प्रभारी ने बताया कि कर्नाटक पुलिस की टीम को बाद में छोड़ दिया गया था।

फ़ोटो परिचय :- AI द्वारा बनाई गई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad