हल्द्वानी में रोडवेज बसअड्डे के पास फायरिंग, कार सवार तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के रोडवेज बसअड्डे के पास रविवार देर रात एक युवक द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग किए जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में कार सवार तीन युवकों को नैनीताल रोड से हिरासत में ले लिया। बाद में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, मनोज आर्या, सचिन कुमार और कमल आर्या, निवासी जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा, देर रात करीब एक बजे अपनी अमेज कार से रोडवेज बसअड्डे के पास केमू स्टेशन रोड पर खड़े थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनका वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर सचिन कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग

गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना शीशपाल सिंह यादव ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली के एसआई संजीत राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों के कार से फरार होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने नैनीताल रोड पर घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

जांच के दौरान तीनों युवक शराब के नशे में पाए गए। कार के डैशबोर्ड से लाइसेंसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने पिस्टल से फायरिंग किए जाने की पुष्टि की है।

एसआई संजीत राठौड़ की तहरीर पर तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा ड्रंक एंड ड्राइव समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक एक दोपहिया वाहन कंपनी में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, एक मंच पर होगा स्वरोजगार ऋण समस्याओं का समाधान

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल ने बताया कि केमू स्टेशन रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हवाई फायरिंग की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad