25 मीटर गहरी खाई में गिरे दोनों वाहन, बाइक सवार गंभीर घायल, चालक की लापरवाही बनी हादसे की वजह
हल्द्वानी। नैनीताल मार्ग पर भुजियाघाट के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में टवेरा कार और बुलेट बाइक करीब 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। काठगोदाम कोतवाल जसवीर चौहान ने बताया कि डायल-112 पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
ADVERTISEMENTS


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
