“उत्तराखंड” शांत पहाड़ों में प्रेम विवाह के रिश्तों का खूनी अंत: चार साल बाद पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। भूमिका ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जन्मों तक साथ जीने-मरने की कसम खाने वाला रिश्ता आखिरकार चार साल में खून से रंग जाएगा।

सल्ट के खुमाड़ गांव में प्रेम से शुरू हुई कहानी के खौफनाक अंत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। खुमाड़ के जिस दीपक से भूमिका ने घर वालों के विरुद्ध जाकर प्रेम विवाह रचाया उसके दिल में चार साल बाद ही नफरत की ऐसी ज्वाला भड़की की उसने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

परिवार और समाज की परवाह किए बिना की थी शादी
चार साल पहले रामनगर की भूमिका ने खुमाड़ के दीपक खर्कवाल से इस उम्मीद से विवाह रचाया कि, दीपक उसकी जिंदगी में हमेशा उजियारा करेगा। 2022 में दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना अपने रिश्ते को जीवनभर निभाने का फैसला लिया, लेकिन विवाह के बाद प्रेम बढ़ने के बदले वक्त के साथ रिश्तों में दरार बढ़ती चली गई। दीपक आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता, उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुरुवार को गुस्से में दीपक ने डंडे से भूमिका पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से भूमिका बेहोश होकर गिर पड़ी और फिर जिंदगी की जंग हार गई। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, उसकी आंखें नम हो गईं। प्रेम से शुरू हुई कहानी का इतना भयावह अंत लोगों को भीतर तक झकझोर गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

माता-पिता रिश्तेदारों के घर रहकर काटते हैं दिन
पत्नी की हत्या के आरोपित दीपक से उसके स्वजन व माता-पिता भी परेशान थे। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन कलह के चलते माता-पिता करीब डेढ़ वर्ष पूर्व घर छोड़कर चले गए। जिसके बाद वह रिश्तेदारों के वहां रहकर गुजारा करते थे। मां कामकाज कर पति का भरण पोषण कर रही थी। इस घटना के बाद मां और पिता भी बदहवास हो गए।

हत्या के बाद मां को दी जानकारी हो गया फरार
बताया जा रहा है कि हत्यारोपित दीपक ने हत्या के बाद घटना की जानकारी अपनी मां को दी थी। जानकारी देने के बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। जबकि पूरे वारदात की जानकारी बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

पहाड़ में भी लगातार बढ़ रहे अपराध
कभी शांत माने जाने वाले पहाड़ों में भी अब अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। नवंबर 2025 में लमगड़ा के सांगड साहू गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंगा देवी की घर के अंदर ही लूटपाट के मकसद से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। जबकि अब गुरुवार को सल्ट के खुमाड़ में पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। बढ़ती घटनाओं से लोगों में खौफ का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad