हल्दूचौड़ (लालकुआं) में वन्यजीव का खूनी हमला, महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। जंगल से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह ग्राम सभा जयपुर बीसा में एक हिंसक जंगली जानवर के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला सविता देवी, पत्नी प्रकाश  हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार प्रातः सविता देवी अपने घर के समीप थीं, तभी अचानक एक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन हमले में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमले में उनके मुंह का मांस तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप


घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जंगली जानवरों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन वन विभाग की ओर से प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, जंगली जानवर को पकड़ने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी


बताया जा रहा है कि घायल महिला का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। उनके पति प्रकाश पेशे से ड्राइवर हैं और परिवार का भरण-पोषण मजदूरी व वाहन चलाकर करते हैं। अब गंभीर उपचार के चलते परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……


जनसहयोग की अपील
पीड़ित परिवार ने समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से उपचार में आर्थिक सहयोग की अपील की है। इच्छुक व्यक्ति सीधे प्रकाश से मोबाइल नंबर 7055140724 पर संपर्क कर सहायता प्रदान कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad