भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन, लालकुआं विधानसभा के गौलापार हेलीपैड के विस्तार की उठाई मांग

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गोलापार हेलीपैड के विस्तार एवं आधुनिकीकरण की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे पर्यटन और वीआईपी आवागमन को देखते हुए हेलीपैड को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना समय की आवश्यकता है।
दीपेन्द्र कोश्यारी ने अपने पत्र में कहा कि गोलापार क्षेत्र में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में हेलीपैड का विस्तार कर उसका आधुनिकीकरण किया जाए तथा पर्यटकों के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, बेहतर विद्युत प्रकाश व्यवस्था और हेलीपैड परिसर का सौंदर्यीकरण कराया जाए। इसके लिए आवश्यक बजट भी स्वीकृत किया जाए।
उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि जनहित और क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि गोलापार हेलीपैड के विस्तार और निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।