पिथौरागढ़ में साइबर ठगी पर बड़ा वार: 1.17 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन वाले दो म्यूल अकाउंट संचालक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल और कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में एक बैंक खाते में 12.35 लाख रुपये और दूसरे खाते में 1.04 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दो ऐसे बैंक खातों की पहचान हुई, जिनका उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन और उसके वास्तविक स्रोत को छिपाने के लिए किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

दो बैंक खातों में करोड़ों का संदिग्ध लेन-देन

जांच में सामने आया कि एक बैंक खाते में 12,35,832 रुपये तथा दूसरे खाते में 1,04,96,483 रुपये का संदिग्ध लेन-देन हुआ है। पुलिस के अनुसार, इन खातों का इस्तेमाल ‘म्यूल अकाउंट’ के रूप में किया जा रहा था। म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते होते हैं, जिनका उपयोग साइबर अपराधी ठगी से हासिल रकम को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने और उसके वास्तविक स्रोत को छिपाने के लिए करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

मामले में कोतवाली बेरीनाग में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 61(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पवन कुमार (22) निवासी ग्राम पौंसा, बेरीनाग, प्रियांशु कुमार (22) निवासी जाड़ापानी, कूलाखेत, पिथौरागढ़ तथा अमनदीप निवासी गणाई गंगोली के नाम सामने आए।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रियांशु कुमार को हल्द्वानी के दमुवाढूंगा स्थित अंबेडकर पार्क के पास से तथा पवन कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी अमनदीप की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ यूसीएफ सोयाबीन फैक्ट्री में पेड़ों के कटान पर वन विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार, हेड कांस्टेबल संजीव यादव तथा कांस्टेबल चालक नरेंद्र मेहता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad