हल्द्वानी खड़गे की रैली से पहले एसएसपी ऑफिस में कांग्रेस का प्रदर्शन : यशपाल आर्य और गणेश गोदियाल ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी बसों की जबरन चेकिंग का कांग्रेस ने लगाया आरोप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आज होने वाली रैली से पहले हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि रैली में शामिल होने के लिए आने वाली बसों की पुलिस द्वारा जबरन चेकिंग की जा रही है और कार्यकर्ताओं व समर्थकों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोका जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी


इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कई विधायक और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस कांग्रेस की रैली को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि रैली में आने वाली बसों को जगह-जगह रोककर चेकिंग की जा रही है, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने एसएसपी पर मुख्यमंत्री का एजेंट होने का आरोप लगाते हुए भी नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे रैली में व्यवधान डालने का प्रयास बताया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……


काफी देर तक चले हंगामे के बाद एसपी क्राइम जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से बातचीत की। उन्होंने स्थिति को संभालते हुए आश्वासन दिया कि रैली में आने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से नहीं रोका जाएगा।
पुलिस के आश्वासन के बाद कांग्रेस नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया और मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।