लालकुआं में स्मार्ट मीटर का फिर विरोध, खराब मीटर बदलने पहुंचे विभाग को लौटना पड़ा

oplus_0

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। गांधी नगर वार्ड नंबर-2 स्थित निवासी जीवन भंडारी के घर में लगा विद्युत मीटर खराब होने पर इसकी सूचना विद्युत उपखंड कार्यालय लालकुआं को दी गई और मीटर बदलने का अनुरोध किया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने खराब मीटर बदलने के बजाय नया स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर

इस पर जीवन भंडारी ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते हुए पूर्व की तरह सामान्य विद्युत मीटर लगाने की मांग की। सूचना मिलते ही लालकुआं नगर पंचायत के वार्ड सदस्य धन सिंह बिष्ट, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष भुवन पांडेय, पूर्व सभासद हेमंत पांडेय तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सिंह बिष्ट मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी विद्युत विभाग के अधिकारियों से स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते हुए पहले की व्यवस्था के अनुसार सामान्य मीटर लगाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

विरोध बढ़ने पर विद्युत विभाग की टीम ने आश्वासन दिया कि उपभोक्ता के यहां पूर्व की तरह सामान्य मीटर ही लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि लालकुआं क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लगातार विरोध हो रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विद्युत विभाग किसी न किसी बहाने स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास कर रहा है, जबकि लोग पुरानी व्यवस्था के तहत सामान्य मीटर ही लगाए जाने की मांग कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर विभाग को लगातार स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।