अल्मोड़ा में हिम्मत की मिसाल: गुलदार से अकेले भिड़ी युवती, दराती के वार से बची जान

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र के डभरा सौराल के घोड़ीधार में बाघ के आतंक के बीच अब स्याल्दे ब्लॉक में भी गुलदार के हमले की घटना सामने आई है। गुरुवार देर शाम मवेशियों के लिए घर से कुछ दूरी पर घास लेने गई एक युवती पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि उसने साहस का परिचय देते हुए दराती से गुलदार का मुकाबला किया और शोर मचाकर ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। घायल युवती का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देघाट में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

जानकारी के अनुसार, बबलिया ग्राम पंचायत के मयाल तोक निवासी हर सिंह कत्यूरा की 22 वर्षीय पुत्री सुनीता गुरुवार देर शाम घर से कुछ दूर घास काटने गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले से घबराने के बजाय सुनीता ने हिम्मत दिखाई। उसने दराती से गुलदार का सामना किया और लगातार चीख-पुकार मचाई। उसकी आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों के शोर-शराबे के बाद गुलदार युवती को घायल छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

सामाजिक कार्यकर्ता सुमित सिंह मनराल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अनुभाग अधिकारी चंद्रशेखर त्रिपाठी, बीट अधिकारी पंकज सिंह बिष्ट, किशोर कुमार आर्या और बलवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग ने क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही वन कर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad