चीनी के बाद अब प्याज ने निकाले आंसू : बढ़ती कीमतों से बिगड़ा रसोई का बजट

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। महंगाई की मार झेल रही आम जनता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले चीनी के बढ़ते दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ा और अब प्याज की कीमत में अचानक हुई बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अल्मोड़ा के बाजार में बीते पांच दिनों में प्याज के दाम में 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी बताई जा रही है। 40 रुपये किलो बिकने वाला प्याज अब 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है। हालिया रिपोर्टों में भी अल्मोड़ा में प्याज के 60 रुपये किलो तक पहुंचने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

बीन भी हुई महंगी

प्याज के साथ बीन की कीमत में भी करीब 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। बीन पहले 80 रुपये किलो बिक रही थी, जो अब 100 रुपये किलो तक पहुंच गई है। हालांकि भिंडी, करेला, कद्दू, शिमला मिर्च, टमाटर और लौकी के दामों में कमी आने से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है।

प्याज की कीमत में अचानक आई तेजी से गृहणियों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। जाखनदेवी निवासी हेमा रावत ने बताया कि पहले से ही चीनी और चावल के दाम बढ़े हुए हैं। ऐसे में रसोई का खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है। जोशीखोला निवासी पुष्पा देवी ने कहा कि खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ने से हर सप्ताह घरेलू बजट में बदलाव करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

15 रुपये किलो महंगी हुई चीनी

पिछले 15 दिनों में चीनी की कीमत में भी करीब 15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी बताई जा रही है। 50 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है। इसके अलावा चावल, लाल मिर्च और धनिया समेत कई अन्य खाद्य सामग्री की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

खाद्य सामग्री की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का असर आम उपभोक्ताओं के साथ होटल, चाय की दुकानों और छोटे भोजनालयों पर भी पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि यदि कीमतों में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो इसका असर तैयार खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad