22 साल बाद लिया छेड़छाड़ का बदला :कार से कुचलकर की हत्या

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। रोहिणी जिले के कंझावला में 22 साल पुरानी रंजिश का खौफनाक अंत सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बहन से कथित छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए जगपाल डबास ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक डबास की हत्या की साजिश रची। पहले भी दीपक पर गोली चलवाई गई थी, लेकिन वह बच गया था। इसके बाद 16 जुलाई को उसे स्कॉर्पियो से कुचलकर मार दिया गया। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जगपाल डबास समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट


पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई की शाम चांदपुर, कंझावला इलाके में स्कूटी सवार दीपक डबास की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिली थी। दीपक माजरा डबास गांव के रहने वाले और पेशे से किसान थे। पुलिस ने शुरुआत में इसे सड़क हादसा माना और स्कॉर्पियो को कब्जे में लिया, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।
जांच के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार सागर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि यह महज हादसा नहीं था, बल्कि दीपक को जानबूझकर वाहन से कुचलने की साजिश रची गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में जगपाल डबास को गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया कि करीब 22 साल पहले जगपाल की बहन के साथ दीपक द्वारा कथित छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी पुरानी रंजिश को लेकर जगपाल ने दीपक को निशाना बनाया। इससे पहले भी दीपक पर गोली चलवाई गई थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित


पुलिस के अनुसार, वारदात में जगपाल के दोस्त टिल्ली की स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया गया, जबकि उसके भतीजे साहिल ने भी साजिश में मदद की। पुलिस ने जगपाल डबास, सागर, टिल्ली और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad