यहाँ फोटो खिंचवाते समय चला ट्रिगर, युवक की सीने में लगी गोली, मौत

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में बुधवार को भरूवा बंदूक के साथ फोटो खींचने के दौरान गोली चल जाने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शिवनाथ गांव पालिका का रहने वाला 18 वर्षीय युवक सुवास महरा अपनी दीदी जानकारी बोहरा के घर बसौटी गांव गया हुआ था।
दीदी के घर पर भरूवा बंदूक रखी थी।

यह भी पढ़ें 👉  अपडेट नैनीताल (देखे वीडियो) जून में लौटी सर्दियों की दस्तक, नैनीताल को कोहरे ने ढका

सुवास को बंदूक के साथ फोटो लेने की सूझी। उसने फोटो खींचने के लिए गणेश बहादुर बोहरा को बुलाया। गणेश बहादुर ने बंदूक पकड़ी हुई थी, इसी दौरान बंदूक से गोली चल गई।

यह भी पढ़ें 👉  'पांच साल बेमिसाल' धामी सरकार के पांच साल पूरे, 4 जुलाई से पूरे उत्तराखंड में मनाया जाएगा सेवा सप्ताह

गोली सुवास के सीने पर लगी, उसे तत्काल जोगपूड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गणेश बहादुर बोहरा को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।