रामनगर में बड़ा हादसा टला: कार को बचाते समय बैराज की ग्रिल तोड़ नहर में गिरा रेत से भरा ट्रक (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। कोसी बैराज के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। भवानीगंज क्षेत्र से रेता लेकर पहाड़ की ओर जा रहा एक ट्रक सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। ट्रक बैराज की सुरक्षा ग्रिल तोड़ते हुए सिंचाई नहर में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी


जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या यूके 04 सीसी 6070 भवानीगंज क्षेत्र से रेता भरकर पहाड़ की ओर जा रहा था। कोसी बैराज के पास अचानक सामने एक कार आ गई। कार को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने वाहन को दूसरी ओर मोड़ने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम


अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार में बैराज की सुरक्षा ग्रिल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ग्रिल टूट गई और ट्रक सिंचाई नहर में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक कोटाबाग निवासी महेंद्र सिंह को मामूली चोटें आईं।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल चालक को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान


रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आई कार को बचाने के प्रयास में ट्रक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad