(उत्तराखंड) हाईवे पर चलते-चलते धधकी कार, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

खबर शेयर करें 👉

(हरिद्वार)। हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार में अचानक भीषण आग लग गई।
गनीमत रही कि कार चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और वाहन से बाहर निकल गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

धुआं उठते ही रोका वाहन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को एक टाटा जेस्ट कार हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रही थी। जैसे ही कार रसिया बड़ के समीप पहुंची, अचानक उसके बोनट से तेज धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ का परिचय दिया और वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर वह फौरन नीचे उतर गया। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में पेंशनरों के लिए राहत भरी पहल : घर बैठे जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण-पत्र, जल्द ही लगेंगे कैम्प

आग पर पाया काबू

चालक की सूचना पर श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचित किया।
दमकल वाहन के पहुंचने से पहले पुलिसकर्मी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करते रहे।
बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

वाहन चालकों से अपील

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि चालक की समझदारी के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।
उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी यात्रा पर निकलने से पहले अपने वाहनों की नियमित सर्विसिंग कराने के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल वायरिंग और सिस्टम की भी अच्छी तरह जांच करा लें, ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में हादसे में तीन की मौत के बाद एक्शन में एसएसपी, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad