हल्द्वानी में 47 हजार मतदाताओं को मिलेगा नोटिस, एक सप्ताह में देना होगा जवाब

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी गई है। अभियान के तहत निर्वाचन विभाग के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर उन मतदाताओं को नोटिस वितरित कर रहे हैं, जिनके नाम, पता, उम्र अथवा अन्य विवरणों में किसी प्रकार की विसंगति दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग

इस चरण में करीब 47 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची का शत-प्रतिशत सत्यापन कर उसे पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

बीएलओ संबंधित मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करेंगे और उनका सत्यापन करेंगे। विधानसभा के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) ए.पी. वाजपेयी ने बताया कि जिन मतदाताओं को एसआईआर के तहत नोटिस प्राप्त होगा, उन्हें एक सप्ताह के भीतर आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाणों के साथ अपना जवाब प्रस्तुत करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)

उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा में प्राप्त दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर उसे गंभीरता से लें और समय पर आवश्यक दस्तावेज जमा कर निर्वाचन विभाग का सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह सही, प्रमाणिक और अद्यतन बन सके तथा कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, एक मंच पर होगा स्वरोजगार ऋण समस्याओं का समाधान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad