ऋषिकेश खुले में शराब पीने पर रोका तो भड़की महिला, अब बोली- ‘इरादा किसी को आहत करना नहीं था’

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। बीते सोमवार को लक्ष्मणझूला क्षेत्र के फूल चट्टी के समीप शराब सेवन के आरोप में पुलिस के रोकने पर हंगामा करने वाली महिला पर्यटक ने घटना के लिए माफी मांगी है।

ऋषिकेश से अपने घर लौटने के बाद महिला पर्यटक ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि जो भी कुछ हुआ, उनका उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं था। उसने लोगों से अपील की है कि उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया से डिलीट कर दें।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

दरअसल, विगत सोमवार को खुले में शराब पी रहे हरियाणा के कई पर्यटकों को पुलिस ने रोका तो महिला पर्यटक उल्टा पुलिस कर्मियों से उलझ गई और काफी देर तक अभद्रता करती रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

पुलिस कर्मियों से अभद्र व्यवहार होता देख स्थानीय राफ्टिंग गाइडों ने भी महिला के अभद्र व्यवहार का विरोध किया, जिसके बाद पर्यटकों के तेवर नरम पड़े। यह वीडियो लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र का था जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

पुलिस कर्मियों ने महिला पर्यटक को खुले में शराब पीने से रोका तो महिला उल्टा पुलिस कर्मियों पर भड़क गई। महिला गुस्से में बोलती दिखी कि ‘हम अपने पैसों की शराब पी रहे हैं, तुम्हें क्या दिक्कत है।’

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad