प्रेमिका ने छोड़ा साथ तो युवक ने दी जान, मौत से पहले वीडियो में खोले राज

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी। प्रेम प्रसंग में कथित धोखे और मानसिक प्रताड़ना से आहत एक युवक ने 20 जुलाई को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा और अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मृतक के पिता की तहरीर, सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कोतवाली पौड़ी के एसआई विजय थपलियाल को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे पौड़ी गांव निवासी लक्ष्मण सिंह नयाल के पुत्र आकाश नयाल का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

बुधवार को मृतक के परिजन और ग्रामीण कोतवाली पौड़ी पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि आकाश का पिछले चार वर्षों से एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। युवती द्वारा रिश्ता समाप्त किए जाने और उसके परिवार की ओर से कथित प्रताड़ना के कारण वह मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया।

सीओ सदर तपेश कुमार चंद ने बताया कि पुलिस को मृतक का एक सुसाइड नोट और आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो मिला है। दोनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उपलब्ध साक्ष्यों और तहरीर के आधार पर युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad